फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भाजपा में बढ़ रहे टिकट के दावेदार, पहले नंबर पर क्षत्रिय और जाट; बीजेपी में किस बिरादरी के कितने दावेदार

Sun, 20 Sep 2026 03:33 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी में दावेदारों की संख्या बढ़ गई है। टिकट की दावेदारी करने में क्षत्रिय और जाट बिरादरी सबसे आगे है। वैश्व और यादव तीसरे नंबर पर है। ब्राह्मण समाज की संख्या सबसे कम है।
विज्ञापन
up bjp - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन के लिए भाजपा द्वारा कराए गए तीन सर्वे के बाद दावेदारों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। पार्टी में टिकट की दावेदारी करने में क्षत्रिय और जाट बिरादरी सबसे आगे है। अब तक 38 दावेदारों में नौ क्षत्रिय और सात जाट शामिल हैं। टिकट मांगने वालों में वैश्व और यादव तीसरे नंबर हैं। ब्राह्मण समाज के दावेदारों की संख्या सबसे कम है। फिलहाल टिकट के दावेदारों को चौथे सर्वे का इंतजार है।
विज्ञापन


जिताऊ उम्मीदवारों के चयन के लिए भाजपा अलग-अलग समय पर अलग-अलग एजेंसियों से तीन सर्वे करा चुकी है। इन तीन सर्वे में दावेदारों के 20 नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहे थे। सर्वे के बाद अब दावेदारों की संख्या 38 तक पहुंच गई। करीब 18 दावेदार बढ़ गए। इन दावेदारों में सबसे ज्यादा संख्या क्षत्रिय बिरादरी की है। अभी तक तीन विधानसभा सीटों पर नाै क्षत्रियों ने अपनी दावेदारी पेश की है। इसमें भी सबसे ज्यादा ठाकुरद्वारा सीट पर पांच दावेदार हैं।

इसके अलावा दावेदारों में दूसरे नंबर पर जाट बिरादरी आती है। जिले की तीन विधानसभा सीटों पर जाट बिरादरी से सात दावेदार सामने आ चुके हैं। कांठ सीट से सबसे अधिक चार जाट दावेदार सामने आए हैं। जबकि वैश्य समाज से टिकट मांगने वालों की संख्या चार है। नगर सीट से तीन दावेदार सामने आए हैं। वहीं यादव बिरादरी से भी दावेदारों की संख्या चार है। ये चारों दावेदार बिलारी विधानसभा क्षेत्र के हैं।

 

वहीं ब्राह्मण, सैनी और पंजाबी बिरादरी से दावेदारों की संख्या तीन-तीन ही है। जबकि जाटव बिरादरी से दो और तीन दावेदार अन्य बिरादरियों से आते हैं। पार्टी की ओर से जल्द ही चाैथा सर्वे कराया जाएगा। इस सर्वे को लेकर दावेदार लगातार विधानसभा क्षेत्र में लोगों से संपर्क बनाए हुए हैं।

पार्टी से जुड़े लोग टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। टिकट मांगने का सभी को अधिकार है। अभी दावेदारों को लेकर प्रदेश नेतृत्व की ओर से कोई गाइड लाइन जारी नहीं हुई है। अगर क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से दावेदारों के नाम मांगे जाएंगे तो जिले से उनके नाम भेजें जाएंगे। - आकाश पाल, जिलाध्यक्ष भाजपा

बिरादरी दावेदारों की संख्या
बिरादरी दावेदारों की संख्या
क्षत्रिय 9
जाट 7
यादव 4
वैश्य 4
सैनी 3
पंजाबी 3
ब्राह्मण 3
जाटव 2
कुल 35

 
विधानसभा क्षेत्र दावेदारों की संख्या
मुरादाबाद नगर 5
मुरादाबाद देहात 7
कांठ 6
ठाकुरद्वारा 5
बिलारी 11
कुंदरकी 3
कुल 37

जिले की छह सीटों पर तीन चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार
विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी-2022 प्रत्याशी-2017 प्रत्याशी-2012
मुरादाबाद नगर रितेश गुप्ता रितेश गुप्ता रितेश गुप्ता
मुरादाबाद देहात केके मिश्रा हरिओम शर्मा सुरेश चंद्र सैनी
कांठ राजेश सिंह चुन्नू राजेश सिंह चुन्नू उत्तम पाल
ठाकुरद्वारा अजय प्रताप सिंह राजपाल सिंह चौहान सर्वेश सिंह
कुंदरकी कमल प्रजापति रामवीर सिंह रामवीर सिंह
बिलारी परमेश्वरलाल सैनी सुरेश सैनी ठाकुर सुशील सिंह











2022 परिणाम विवरण

मंडल में भाजपा के पुराने प्रभारियों की छुट्टी, नए की तैनाती
भाजपा में परिवर्तन का दौर जारी है। प्रदेश और क्षेत्रीय कार्यकारिणी के बाद अब जिला प्रभारियों को भी बदल दिया गया है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने मंडल से पुराने जिला प्रभारियों की छुट्टी कर दी है। मंडल के सभी जिलों में नए प्रभारियों की तैनाती कर दी है। प्रभारियों में एमएलसी से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी शामिल हैं। 

 

भाजपा में बदलाव की शुरुआत मार्च महीने से हुई है। 16 मार्च को मुरादाबाद महानगर और दो अप्रैल को जिला कार्यकारिणी बदल दी गई थी। दोनों कमेटियों में बदलाव के साथ जातिगत संतुलन बनाने की कोशिश की गई। वहीं पदाधिकारियों के चयन को लेकर बड़े नेताओं में खींचतान भी देखने को मिली। जबकि 25 जून को प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव किया गया। 

प्रदेश नेतृत्व ने सत्येंद्र सिसौदिया की जगह नवाब सिंह नागर को क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया था। तीन सितंबर को क्षेत्रीय अध्यक्ष ने क्षेत्रीय कार्यकारिणी घोषित की। इस कार्यकारिणी में मुरादाबाद और संभल जिले को जगह नहीं मिली थी। कहने के लिए मुरादाबाद की गीता शर्मा को कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया था। 

इसके बाद जिला प्रभारियों को बदलने की बारी थी। पहले से अनुमान लगाया जा रहा था कि प्रदेश और क्षेत्र की पुरानी कार्यकारिणी के प्रभाव में बनाए गए जिला प्रभारी बदले जा सकते हैं। शनिवार को प्रदेश नेतृत्व की ओर से जिला प्रभारियों की सूची जारी की गई। जिसमें प्रदेश और क्षेत्र के परिवर्तन की पूरी छाप दिखी। 

मंडल के पुराने सभी छह प्रभारियों को बदल दिया गया है। छह नए प्रभारी तैनात कर दिए गए। इसमें एमएलसी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल का भी नाम शामिल है। मौजूदा प्रदेश मंत्री प्रमेंद्र जांगड़ा को मुरादाबाद महानगर और विकास अग्रवाल को मुरादाबाद जिले का प्रभारी बनाया गया है। 

ब्राह्मणों की नुमाइंदगी करने वाले हरिओम शर्मा मंडल की सियासत से ही बाहर 
मुरादाबाद जिले से लेकर मंडल तक भाजपा में ब्राह्मण चेहरे के तौर पर पहचान बनाने वाले हरिओम शर्मा को मंडल की सियासत से ही बाहर कर दिया गया। पहले उन्हें क्षेत्रीय कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली। अब उन्हें मंडल से बाहर कर मुजफ्फरनगर का जिला प्रभारी बनाया गया है। 

 

भाजपा के एक बड़े नेता के करीबियों में शामिल रहे हरिओम शर्मा पिछली क्षेत्रीय कार्यकारिणी में महामंत्री रहे। साथ ही वह लंबे समय तक बिजनौर के जिला प्रभारी रहे। इस दौरन पार्टी ने बिजनौर में बेहतर प्रदर्शन किया। संगठन काफी मजबूत हुआ। ऐसा माना जा रहा था कि पार्टी में उनका कद बढ़ेगा। 

उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में जगह मिलेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रदेश में जगह नहीं मिली। साथ ही क्षेत्रीय कार्यकारिणी से भी बाहर हो गए। शनिवार को बिजनौर के जिला प्रभारी पद से भी हटा दिया गया। इकलौते ब्राह्मण चेहरा रहे हरिओम शर्मा को मंडल की ही सियासत से बाहर कर मुजफ्फरनगर का जिला प्रभारी बना दिया गया। 
 

मंडल में सत्यपाल सैनी का बढ़ा दायरा 
मुरादाबाद। एमएलसी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी का कद पार्टी में लगातार बढ़ रहा है। साथ ही मंडल की सियासत में उनका दायरा भी बढ़ रहा है। प्रदेश कार्यकारिणी में दोबारा जगह बनाने में सफल रहे सत्यपाल सैनी को बिजनौर का जिला प्रभारी बनाया गया है। 

 

जिले के दो नेताओं को जिला प्रभारी बनाया गया है। इसमें हरिओम शर्मा और सत्यपाल सैनी का नाम शामिल है। हरिओम शर्मा को मुजफ्फरनगर और सत्यपाल सैनी को बिजनौर का प्रभारी बनाया गया है। - गिरीश भंडूला, भाजपा महानगर अध्यक्ष 
विज्ञापन

मंडल में किसे कहां का बनाया गया प्रभारी
जिला पहले प्रभारी अब प्रभारी
मुरादाबाद महानगर मोहनलाल सैनी प्रमेंद्र जांगड़ा
मुरादाबाद जिला राजेश यादव विकास अग्रवाल
बिजनौर हरिओम शर्मा सत्यपाल सैनी
संभल हेमंत राजपूत डॉ. चंद्रमोहन सिंह
अमरोहा राजीव सिसोदिया सत्येंद्र सिसोदिया
रामपुर राजा वर्मा मोहित बेनीवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें