फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बारिश में धंसी जमीन, झुका तीन मंजिला मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बारिश के बाद जामा मस्जिद स्थित हमसफर हॉल के पास शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब जमीन धंसने के कारण एक तीन मंजिला मकान एक तरफ झुका दिखाई दिया। मकान में सरफराज और सरताज अपने परिवार के साथ रहते हैं। दीवारों में दरारें बढ़ने की सूचना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी तो खतरा साफ नजर आया।
विज्ञापन

मकान के बराबर में रहने वाले नईम ने बताया कि उनके मकान के अंदर पानी आने लगा था। जब वह छत पर जाकर देखने लगे तो मकान में दरार दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते लोगों में चिंता बढ़ गई और आसपास की दुकानों से सामान निकालने का सिलसिला शुरू हो गया। वहां के आकिल राजा ने बताया कि मकान में दरार आ गई है और पीछे से सटे मकान में भी दरार बढ़ने लगी है। उन्होंने बताया कि दरार पर बृहस्पतिवार को कागज लगाया गया था लेकिन शुक्रवार को दरार बढ़ने के कारण कागज फट गया। इससे लोगों को अंदेशा है कि मकान की स्थिति लगातार बिगड़ रही है।जानकारी मिलने पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा को देखते हुए मकान खाली कराया गया और ताला लगवा दिया गया। इसके बाद मकान के सामने सड़क पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी गई है। यह मार्ग आमतौर पर व्यस्त रहता है, इसलिए पुलिस की मौजूदगी में लोगों को मकान के आसपास जाने से भी रोका गया। वहीं, बराबर में रहने वाले रियासत ने भी एहतियातन अपना मकान खाली कर दिया है। मौके पर अब लोग अपनी दुकानों का सामान बाहर निकालते दिखाई दिए। बारिश के बाद जमीन धंसने और मकान के झुकने से आसपास के लोगों में किसी बड़े हादसे की आशंका को लेकर दहशत का माहौल है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर रास्ता बंद कर दिया है।
-
- मुगलपुरा थाना क्षेत्र में एक मकान जर्जर हालत में है। मकान स्वामी को बुलाकर उससे कहा गया कि वह मकान की मरम्मत कराए। इसके अलावा मकान के संबंध में रिपोर्ट बनाकर नगर निगम को भेजी गई है।-कुलदीप गुप्ता, सीओ कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें