फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दिल्ली रोड पर दूल्हे की कार में मारी टक्कर, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर मझोली चौराहे के पास बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे दूल्हे की गाड़ी में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दूल्हे की भाभी और ममेरी बहन घायल हो गई। इसके बाद चालक ने वहां से कार दौड़ाने की कोशिश की तो आगे चलकर पुलिया से टकरा गई। मौके पर जुटी भीड़ ने चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। इस हादसे की वजह से दिल्ली रोड पर काफी देर तक जाम लगा रहा है।
विज्ञापन

मझोली चौराहे के पास रहने वाले अमन की बृहस्पतिवार रात बरात जा रही थी। शादी समारोह का आयोजन खुशहालपुर स्थित बैंक्वेट हॉल में था। घर से अमन बैंक्वेट हॉल में जाने के लिए तैयार हुआ था। वह घर के बाहर दिल्ली रोड पर खड़ी गाड़ी में बैठ गया। इस गाड़ी में उसकी भाभी पूजा (26), पत्नी लकी और ममेरी बहन पूजा (10) समेत परिवार की अन्य महिलाएं और बच्चियां बैठी थीं। रात करीब साढ़े नौ चौधरी चरण सिंह चौक से लोकोशेडपुल की ओर एक कार तेजी से गुजरी। इस कार ने दूल्हे की गाड़ी में टक्कर मार दी। इस हादसे में दूल्हे की भाभी पूजा और ममेरी बहन पूजा घायल हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। टक्कर मारने वाले चालक ने तेजी से कार दौड़ा दी तो उसकी चपेट में एक बाइक सवार बाल बाल बच गया। इसके बाद कार पार्श्वनाथ प्लाजा के सामने पुलिया से टकरा गई। जहां भीड़ ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। इस हादसे के बाद दिल्ली रोड पर दोनों ओर जाम लग गया। सूचना मिलने पर मझोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार चालक को हिरासत में ले लिया। सीओ कुलदीप गुप्ता ने बताया कि कार चालक आशुतोष बुद्धि विहार का रहने वाला है। तहरीर के आधार पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कार कब्जे में ले ली गई है। हादसे में एक महिला और बच्ची घायल हुई थी। उनका निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद परिजन उन्हें घर ले गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें