फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बुलडोजर पर सवार होकर दुल्हन लेने रवाना हुआ दूल्हा, हवा में उड़ाए सिगरेट के छल्ले, हुआ चालान

Wed, 10 Jun 2026 10:43 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

दूल्हा उस्मान बुलडोजर पर बारात ले गया। उसने सिगरेट के छल्ले उड़ाए। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने बुलडोजर का चालान किया।
विज्ञापन
बुलडोजर पर सवार होकर निकला दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांठ थाना क्षेत्र के उमरी कलां गांव में सोशल मीडिया पर छाने और नए ट्रेंड के लिए एक दूल्हा बुलडोजर पर सवार होकर दुल्हन देने रवाना हुआ। बुलडोजर वाली इस बरात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हे के साथ 15 अन्य युवक भी बैठे हैं और दूल्हा सिगरेट के छल्ले हवा में उड़ा रहा है। पुलिस ने वीडियो की जांच की तो पता चला कि दो दिन पहले बरात कांठ के उमरी कलां गांव से बिजनौर के सहसपुर गांव में गई थी।

विज्ञापन


कांठ थाना क्षेत्र के उमरी कलां निवासी उस्मान की शादी बिजनौर के सहसपुर गांव निवासी युवती के साथ तय हुई थी। आठ जून को शादी थी। सोमवार की दोपहर दूल्हा अपने घर से बरातियों के साथ घुड़ सवार रस्म के दौरान बुलडोजर पर चढ़ गया। इस दौरान उसके साथ 15 अन्य बराती भी चढ़ गए। आगे आगे भांगड़ा बज रहा था और पीछे पीछे बुलडोजर चल रहा था।

बुलडोजर पर दूल्हे के साथ बैठे युवक फिल्में गाने पर डांस भी करते दिख रहे हैं। इतना ही वीडियो में साफ दिख रहा है कि दूल्हा बरात चढ़त के दौरान ही सिगरेट से छल्ले उड़ा रहा और उसके साथ वीडियो बना रहे हैं। एसपी देहात कुंवर आकाशसिंह ने बताया कि वीडियो दो दिन पुराना है। बुलडोजर का चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें