फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: लकड़ी का सामान बनाने वाली फर्मों में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान, कोई जनहानि नहीं

Wed, 10 Jun 2026 03:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

दोनों फर्म आस पड़ोस में हैं जिस कारण एक फर्म में फैली आग दूसरी फर्म तक पहुंच गई। इससे फर्माें में अफरातफरी मच गई
विज्ञापन
file - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनाठेर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव के पास स्थित लकड़ी की दो निर्यात फर्मों में आग लग गई। दोनों फर्म आस पड़ोस में हैं जिस कारण एक फर्म में फैली आग दूसरी फर्म तक पहुंच गई। इससे फर्माें में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंच गए। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक फर्माें में भारी नुकसान हो चुका था।

विज्ञापन


मझोला के आजाद नगर निवासी आजम हुसैन की मैनाठेर थाना क्षेत्र में फरीदपुर गांव के नजदीक डिजाइन वर्ल्ड इंडिया के नाम से फर्म है। जिसमें लकड़ी के उत्पाद तैयार किए जाते हैं और उन्हें विदेशों में निर्यात किया जाता है। इस फर्म के बराबर में ही आजाद नगर निवासी आसिफ की भी डिजाइन ग्रुप के नाम से फैक्टरी है। इस फर्म में ही लकड़ी के उत्पाद तैयार कर उन्हें विदेशों को निर्यात किया जाता है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे डिजाइन वर्ल्ड इंडिया फर्म के गेट के पास बिजली केबल में फाल्ट होने से लकड़ी में आग लग गई। उस वक्त कुछ कर्मचारी फर्म से जाने की तैयारी कर रहे थे। जबकि कुछ कर्मचारी काम करने में जुटे थे। गेट पर मौजूद गार्ड के शोर मचाने पर अन्य कर्मचारी भी आ गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन धीरे धीरे आग फैलती चली गई। इसके बाद कर्मचारी जान बचाकर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


फर्म में तैयार माल और लकड़ियां जलने लगीं। कुछ ही देर में आग की लपटें पड़ोसी आसिफ फर्म तक पहुंच गईं। सूचना मिलने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी डा. राजीव कुमार पांडेय टीम के साथ अग्निशमन की सात गाड़ियों के साथ पहुंच गए। करीब पांच घंटे तक बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन इसके बाद भी बीच बीच में लपटें उठ रही थीं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि शुरुआत जांच में शार्ट सर्किट माना जा रहा है लेकिन इसकी विस्तृत जांच की जाएगी।

आस पड़ोस के जिलों से मंगवानी पड़ीं गाडियां
जिले की सात दमकल की गाड़ियों के साथ रामपुर, अमरोहा संभल से भी गाड़ियों को मौके पर बुला लिया था। फर्म तक जाने के लिए तंग रास्ता होने के कारण पाइप डालकर फैक्टरी तक पानी पहुंचा गया। दमकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी के अलावा मैनाठेर, पाकबड़ा, कटघर, मझोला पुलिस की पुलिस भी पहुंच गई थी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे।

दोनों फर्माें में 100 से ज्यादा कर्मचारी थे मौजूद
जिस वक्त फर्मों में आग लगी थी उस समय दोनों फर्माें में 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। आग लगते ही सभी कर्मचारी बाहर निकाल लिए थे। दोनों फर्माें में करोड़ों के नुकसान का अनुमान है। गनीमत रही कि भीषण अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें