फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पाकबड़ा जीरो प्वाइंट पर आजम खां का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल से रिहाई के बाद रामपुर लौटते समय उमड़े सपा कार्यकर्ता, लगाए समर्थन में नारे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पाकबड़ा। जेल से रिहाई के बाद रामपुर लौट रहे सपा नेता आजम खां का बुधवार को पाकबड़ा जीरो प्वाइंट पर जोरदार स्वागत किया गया। उनके काफिले के पहुंचते ही सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह छा गया। फूल-मालाओं और नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।
आजम खां के स्वागत के लिए सपा कार्यकर्ता और समर्थक पहले से ही पाकबड़ा जीरो प्वाइंट पर जुटने शुरू हो गए थे। जैसे ही उनके काफिले के पहुंचने की सूचना मिली समर्थकों की भीड़ बढ़ गई। काफिला जीरो प्वाइंट पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने आजम खां को फूल-मालाएं पहनाईं और उन पर फूल बरसाकर स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजम खां की एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। स्वागत के दौरान जीरो प्वाइंट पर काफी देर तक चहल-पहल बनी रही। काफिले के गुजरने के बाद भी वहां भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें