फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ठाकुरद्वारा में भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर में मंगलवार को भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा की धूम रही। जगह-जगह पुष्प वर्षा और आतिशबाजी से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। भव्य शोभायात्रा के चलते करीब पांच घंटे नगर का माहौल श्रद्धाभाव से भरा नजर आया।
विज्ञापन

शोभायात्रा की शुरुआत वाल्मीकि बस्ती से हुई। पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष और पूर्व प्रधान राजकुमार ने भगवान वाल्मीकि के पूजन के बाद फीता काटकर शुरुआत कराई। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि के रथ की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही जयकारों के साथ रथ खींचते श्रद्धालु और बैंडबाजे-डीजे पर गूंजतीं धार्मिक धुनें हर किसी का ध्यान खींच रही थीं। बच्चों के बीच शोभायात्रा के अगले हिस्से में मौजूद घुड़सवारों का खासा आकर्षण रहा।
शोभायात्रा मोहल्ला मनिहारान, छहराया, बड़ा बाजार, कोतवाली, बुध बाजार, शगुन तिराहा, बाजार गंज सहित कई प्रमुख मार्गों से होकर आगे बढ़ी। आरएसएस कार्यालय पर भी शोभायात्रा पर फूल बरसाए गए। शोभायात्रा में मुख्य रूप से अशोक सम्राट, आशु वाल्मीकि, मोनू वाल्मीकि, सुभाष चौधरी, अमन सम्राट, मुकेश चौधरी, दीपक वाल्मीकि, राजेश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस टीमें भी शोभायात्रा के साथ रहीं।
विज्ञापन

-
तीस से अधिक झांकियों का रहा आकर्षण
घुड़सवार, बैंडबाजे, डीजे से सुसज्जित शोभायात्रा में भगवान गणेश, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर, शिव-पार्वती की बरात, नंदी, राधा-कृष्ण नृत्य, माता काली, भगवान शिव, लव-कुश के साथ माता सीता, नारद मुनि, एकलव्य सहित 30 से अधिक झांकियां शामिल थीं।

00
दुकान में घुसकर महिला को पीटा, आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा। गांव कमालपुरी खालसा में दुकान में घुसकर महिला को पीटकर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित मेघा शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि पति संजीव कुमार घर से बाहर रहकर काम करते हैं। वह गांव में परचून की दुकान चलाती है। 26 अक्तूबर को शाम करीब 5.30 बजे वह अपनी दुकान पर थी तभी गांव के धीरज उर्फ नीरज ने दुकान से 50 रुपये का सामान लिया और पैसे बाद में देने को कहा। उधार से इन्कार पर आरोपी ने गालियां देते हुए दुकान में घुसकर उसे पीटा और तोड़फोड़ कर दी। उसकी स्कूटी को भी ईंट-पत्थर मारकर तोड़ दिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी धीरज उर्फ नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि एसडीम कोर्ट से जमानत पर उसे रिहाई मिल गई।

बाइक का हैंडल लगने पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट, एक गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी
ठाकुरद्वारा। बाइक का हैंडल लगने पर मंगलवार को गांव पृथ्वीपुर गांवड़ी में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक छात्र घायल हो गया।
गांव करनावाला खालसा निवासी शहाबुद्दीन ने बताया कि उनका भतीजा मोहम्मद असद ( 14) गांव पृथ्वीपुर गांवड़ी के एक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता है। दोपहर में छुट्टी होने पर वह स्कूल से घर आ रहा था। स्कूल के गेट से निकलते ही पीछे से आए दो अन्य छात्रों ने उसे अपनी बाइक का हैंडल मार दिया। इसका विरोध करने पर असद को बेल्टों और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा। उसके चेहरे और सिर में गंभीर चोट आई है। दूसरे पक्ष ने दोनों ओर से बराबर की मारपीट होने की बात कही है।
कोतवाल सुनील शर्मा ने बताया कि घायल छात्र का मेडिकल कराया है। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए अभी तहरीर नहीं मिली है।
हादसे में बाइक सवार घायल
ठाकुरद्वारा। जसपुर मार्ग पर मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अंकित घायल हो गया। वह बिजनौर जिले के थाना अफजलगढ़ के गांव मकसूदाबाद निवासी है। बाइक से ठाकुरद्वारा आते समय यह हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उसे सीएचसी लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। संवाद

किशोरी गायब, प्रेमी संग जाने की चर्चा
ठाकुरद्वारा। नगर के एक मोहल्ले के एक परिवार ने मंगलवार शाम कोतवाली पहुंचकर किशोरवय बेटी के घर से गायब होने की जानकारी पुलिस को दी है। बताया कि वह सोमवार देर रात बिना बताए कहीं चली गई। इस बीच उसके प्रेमी के साथ जाने की चर्चा है। उन्होंने तलाश में पुलिस से मदद मांगी है। कोतवाल ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें