फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में बीए में पढ़ने वाली किसान की बेटी की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
कटघर सैनी वाली मिलक में पूजा की हत्या के बाद घटना स्थल जांच पड़ताल करते एसएसपी। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के सैनी वाली मिलक में बुधवार शाम किसान की बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के समय परिवार के लोग खेत पर गए थे। किसान की दूसरी बेटी घर लौटी तो उसने अपनी बहन की लाश घर में पड़ी देखी। युवती के गले पर गहरे घाव हैं और घर में दूर तक खून बह रहा था। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग भी आ गए और उन्हाेंने पुलिस को सूचना दी। एसएसपी प्रभाकर चौधरी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

कटघर के सैनी वाली मिलक में किसान विष्णु सैनी का परिवार रहता है। किसान की चार बेटियां और दो बेटे हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। बुधवार को किसान, उसकी पत्नी और बेटे व बेटियां खेत पर गए थे। घर में केवल चौथे नंबर की बेटी पूजा (22) मौजूद थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे परिजन खेत से घर लौटे। सबसे पहले छोटी बेटी पूनम घर पहुंची। उसने अपनी बहन पूजा को आवाज दी, लेकिन पूजा की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पूनम कमरे के अंदर पहुंची तो बहन की लाश पड़ी देख उसके होश उड़ गए। उसने चीख पुकार मचा दी। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग भी पहुंच गए और कुछ ही देर में परिजन भी घर आ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
घर के अंदर युवती की हत्या किए जाने की जानकारी मिलने पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। फिलहाल परिवार के लोगों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। बावजूद इसके पुलिस हर बिंदु पर जांच पड़ताल में जुटी है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि एक युवती की लाश घर के अंदर मिली है। उसके गले पर चोटों के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें