फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को पहुंचा रही थी नशे का 'माल', गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में स्मैक की तस्करी करने वाली महिला का खुलासा हुआ। - फोटो : CITY
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद की युवा पीढ़ी को नशे की दलदल में धकेलने वाली आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दावा किया है कि महिला के कब्जे से स्मैक और नशीले पदार्थ बेचकर जुटाई गई 70 हजार रुपये की रकम भी बरामद की है। आरोपी महिला फोन कॉल कर युवक व छात्र छात्राओं को उनके बताए पते पर स्मैक की तस्करी करती थी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। बुधवार दोपहर बाद महिला को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने बुधवार दोपहर बताया कि सिविल लाइंस पुलिस ने आदर्श कालोनी से राखी नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। ये महिला लॉक डाउन के बाद से स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रही थी। आरोपी महिला फोन कॉल कर ग्राहकों के बताए पते पर स्मैक पहुंचाती थी। पुलिस कर्मियों ने ग्राहक बनकर इस महिला से बात की तो वह तुरंत स्मैक पहुंचाने के लिए तैयार हो गई। आरोपी महिला राखी जैसे ही स्मैक लेकर पुलिस कर्मियों के बताए पते पर पहुंचे। महिला कांस्टेबलों की मदद से उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने स्मैक बेचकर 70 हजार रुपये जमा किए हैं। पुलिस ने रुपये भी बरामद कर लिए। इसके अलावा महिला ने ये भी कबूला है कि छात्र-छात्राएं और युवक भी उससे फोन पर संपर्क कर स्मैक खरीदते हैं। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बरेली और बाराबंकी से सप्लाई होती है स्मैक
मुरादाबाद। आरोपी महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बरेली और बाराबंकी के तस्कर मुरादाबाद की आदर्श कालोनी तक स्मैक पहुंचाते हैं। इसके बाद आदर्श कालोनी से ही मुरादाबाद के ग्राहकों को स्मैक की पुड़िया पहुंचाई जाती हैं। महिला ने पूछताछ में अन्य महिलाओं के नाम भी बताए हैं। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

पहले भी स्मैक की तस्करी में पकड़ी जा चुकी हैं युवतियां
मुरादाबाद। करीब एक साल पहले सिविल लाइंस पुलिस ने स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी में आदर्श कालोनी की महिला और युवतियों को गिरफ्तार किया था। उन महिलाओं से नेपाली स्मैक व चरस बरामद हुई थी। आरोपी महिलाओं ने भी कबूला था कि शिक्षण संस्थानों में स्टडी करने वाले छात्र व छात्राएं भी उनसे स्मैक खरीद चुकी हैं। इसके अलावा आदर्श कालोनी की महिलाएं शराब बनाने और बेचने के आरोप में भी जेल जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें