फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन से जूझते निर्यातकों को सरकार ने दी बड़ी राहत, जीएसटी रिफंड का भुगतान करने के आदेश दिए

Thu, 02 Apr 2020 04:19 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से लॉकडाउन का सामना कर रही मुरादाबाद की हस्तशिल्प इंडस्ट्री को गुरुवार को प्रदेश सरकार से बड़ी राहत मिली है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने आदेश जारी किया है कि सभी निर्यातकों को जीएसटी का रिफंड तुरंत दिया जाएगा।
विज्ञापन


विश्व में कोरोना के पैर पसारने के बाद हस्तशिल्प निर्यातकों के करीब चार हजार करोड़ रुपये के ऑर्डर निरस्त हो चुके हैं। ऐसे में मुरादाबाद की ढाई हजार से ज्यादा निर्याता इकाइयों में तालाबंदी के हालात लंबे समय के लिए पैदा हो गए हैं।

एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट के पूर्व चेयरमैन सुधीर त्यागी ने इस बाबत मंगलवार को मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी से फोन पर वार्ता की थी। उन्होंने हस्तशिल्प निर्यातकों के सामने खड़े हुए संकट से मुख्य सचिव को अवगत कराया था । इसके बाद गुरुवार को सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए हस्तशिल्प निर्यातकों को राज्य स्तर पर पैंडिंग उनका जीएसटी रिफंड तुरंत करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें