फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना आशंकित युवक की सैंपल रिपोर्ट आने से पहले मौत

Thu, 02 Apr 2020 04:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
death - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

निजी अस्पताल में भर्ती कोरोना आशंकित एक युवक की बुधवार को सैंपल रिपोर्ट आने से पहले मौत हो गई। युवक की मौत से अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग ही नहीं बल्कि मृतक के गांव में हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग सैंपल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन


कांठ रोड स्थित मदोही खालासा गांव निवासी 32 साल के युवक को मंगलवार दोपहर दिल्ली रोड स्थित एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक को बुखार, सूखी खांसी और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। युवक की शुगर 600 से अधिक थी। डा. मयंक गुप्ता के अंडर युवक भर्ती हुआ। शाम तक युवक की शुगर 150 आ गई। इसके बाद भी युवक के सांस लेने में परेशानी बढ़ गई है।

अस्पताल के निदेशक डा. मगन मेहरोत्रा के मुताबिक युवक की तबीयत खराब होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। परिवारजनों से उसके बारे में पूछताछ की गई। युवक की फारेन ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी और न ही वह किसी कोरोना पाजिटिव के संपर्क में रहा था।
विज्ञापन


लेकिन कुछ दिनों से ही बुखार, खांसी और सांस लेने की परेशानी से जूझ रहा था। इंडियन कौंसिल आफ मेडिकल रिसर्च के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तत्काल सूचना नोडल अधिकारी डा. डीके प्रेमी को दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रात में ही उसका कोरोना सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया।

डा. मगन मेहरोत्रा ने बताया कि युवक छोटा हाथी चालक था। सोमवार को उसके पेट दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद उसने कांठ रोड स्थित कॉसमॉस अस्पताल में अपना चेकअप कराया। वहीं उसे शुगर बढ़ने की जानकारी हुई। इसके बाद वह इलाज के लिए उनके अस्पताल में भर्ती हो गया। मंगलवार रात करीब एक बजे युवक ने वेंटिलेटर पर ही दम तोड़ दिया। युवक की मौत से अस्पताल और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। गांव में भी दहशत बनी है। युवक की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने उसके कपड़ों को डिस्पोज कर दिया। बुधवार सुबह शव परिजनों को सौंपा गया।

- युवक की फॉरेन ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है और न ही किसी कोरोना पाजिटिव के संपर्क में रहा है। एहतियातन उसका सैंपल कराया गया है। सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है। यदि रिपोर्ट पाजिटिव आती है तो उसके परिवार के सभी लोगों को क्वारंटीन कर उसके सैंपल लिए जाएंगे। मृतक युवक का कहां कहां संपर्क रहा उसकी छानबीन की जाएगी। - डा. एमसी गर्ग, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें