फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा, गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार को भी गोवर्धन पूजा का त्योहार श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण, गोमाता और गोवर्धन पर्वत की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। लोगों ने परिवार की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे भी लगाए।
विज्ञापन

सुबह से ही घरों में गोवर्धन पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं। किसानों और पशुपालकों ने संस्कृति एवं परंपराओं के अनुसार गोमाता का पूजन कर उन्हें तिलक लगाया और धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन किया। वहीं, महिलाओं ने भी घरों में पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। त्योहार को लेकर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। शाम दीप जलाए गए और युवाओं ने आतिशबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें