मुरादाबाद गाजियाबाद रेल मार्ग पर पिलखुवा और हापुड़ के बीच बुधवार को गूगल प्वाइंट टूट गया। जानकारी होने पर पंद्रह मिनट ट्रेनों का संचालन बंद रहा। मरम्मत के बाद ट्रेनों को धीमी गति से चलाया गया। इस दौरान काठगोदाम शताब्दी और कामाख्या एक्सप्रेस बीच में खड़ी रही।
बुधवार सुबह 7.35 पिलखुवा और हापुड़ के बीच अचानक गूगल प्वाइंट टूट गया। पेट्रोलिंग के दौरान की मैन की नजर टूटे गूगल प्वाइंट पर पड़ी तो उसने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पीडब्ल्यूवाई की टीम ने पंद्रह मिनट में ट्रैक की मरम्मत कर दी। 7.50 बजे ट्रेनों का संचालन धीमी गति से शुरू किया गया। पंद्रह मिनट तक ट्रेेनों का संचालन बंद रहा। इसका असर काठगोदाम शताब्दी और कामाख्या एक्सप्रेस के संचालन पर पड़ा।