फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज ने बेड में लगाई आग, मचा हड़कंप

Wed, 06 Dec 2017 07:50 PM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अस्पताल में आग - फोटो : demo picture
विज्ञापन
जिला अस्पताल की पहली मंजिल पर एक मरीज ने अपने बेड में आग लगा ली। जिससे अन्य मरीज व तीमारदारों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने आग बुझाकर मरीज की जान बचा कर उसे दूसरे वार्ड में भर्ती कराया। एक सप्ताह पहले 108 नंबर एंबुलेंस द्वारा बनियाठेर के अतौरा निवासी अमर सिंह (70) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमर सिंह के हाथ में चोट लगी हुई थी।
विज्ञापन


सोमवार देर रात  अमर सिंह ने अपने बेड में  आग लगा दी। जिससे वार्ड में मौजूद  मरीज व उनके तीमारदारों में हड़कंप मच गया। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के वार्ड से भी लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कर्मचारियों ने आग बुझा दी। इसके बाद अमर सिंह  को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें