फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मोबाइल से पूछिए किस शहर में कहां हैं पब्लिक टॉयलेट 

Mon, 15 Jan 2018 03:22 AM IST
 ब्यूरो अमर उजाला/ मुरादाबाद।
विज्ञापन
Google Maps
विज्ञापन
शासन ने स्वचछता अभियान को अब हर स्थिति में लागू करने की तैयारी की है। यानी कोई व्यक्ति अजनबी शहर में जाकर भी शौच व टायलेट को परेशान नहीं होगा। उसका मोबाइल शहर के शौचालयों की लोकेशन बताएगा। केवल इतना ही नहीं, मोबाइल एप से उसको शौचालय तक जाने का रास्ता भी बताया जाएगा।
विज्ञापन


स्वच्छता अभियान के तहत अब लोगों को शौचालयों की आनलाइन जानकारी मिल सकेगी। शासन ने सभी निकायों को अपने शौचालयोें को गूगल मेप पर डाउनलोड करने को कहा है। स्वच्छ भारत टायलेट लोकेटर एप पर सार्वजनिक शौचालय की लोकेशन डाउनलोड किए जाएंगे। 

किसी अजनबी शहर में व्यक्ति को टायलेट व शौच जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वह अपने मोबाइल पर ही शौचालय का पता लगा सकेंगे। एप पर उसकेपास के शौचालयों की जानकारी, दूरी और वहां तक पहुंचने केरास्ते की जानकारी दी जाएगी। इससे किसी व्यक्ति को शौचालय तक पहुंचने में परेशानी का सामना नहीं करना होगा।
विज्ञापन


उप नगर आयुक्त जगदीश यादव ने बताया कि शौचालयों का प्रयोग करके सभी लोग शहर की सफाई में अपना योगदान देंगे। किसी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। इनको गूगल मैप पर लोड किया जा रहा है।
विज्ञापन

 

यह भी करना होगा 

- शौचालयों की स्थिति व बोर्ड ऐसे बनवाने होंगे, जो दूर से ही दिखाई दे सकें।
- शौचालय की लगातार सफाई कराई जाएगी।
- शौचालय पर पानी का समुचित इंतजाम होगा।
- अधिकारियों द्वारा शौचालयों की समय-समय पर रंगाई-पुताई कराई जाएगी।
- शौचालय में सुगंधित स्प्रे आदि का इंतजाम कराया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें