बिलासपुर (रामपुर)। नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी अंकुर गोयल ने एसडीएम व मोहल्ला सिंह कालोनी निवासी अमित अग्रवाल ह्दयेश ने मुरादाबाद के नगर निगम व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से तमाम बिंदुओं पर सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सूचनाएं मांगी थीं। सूचनाएं न देने पर इनके खिलाफ राज्य सूचना आयोग में अपील दायर की गई। जिसमें एसडीएम के जनसूचना अधिकारी को 15 जनवरी व नगर निगम व लोनिवि के जनसूचना अधिकारी को 16 जनवरी को तलब किया है।