फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी से पहिये उतरे तो दूर तक उखड़ गए स्लीपर 

Fri, 30 Mar 2018 01:53 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पटरी से उतरी ट्रेन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बिलासपुर से पंजाब जा रही कोयला लदी मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया था। जिस कारण लखनऊ-मुरादाबाद रेल मार्ग पर छह घंटे ट्रेनों का संचालन ठप रहा। हादसे के बाद मौके पर पहुंची रेलवे टीम को शुरुआती जांच में पता चला कि ट्रेन के बाइस नंबर डिब्बे के पहिये पटरी से उतर गए थे। उससे दूर तक पटरी के स्लीपर उखड़ गए थे। गनीमत रही कि डिब्बे एक दूसरे के ऊपर नहीं चढ़े। वरना कोयले में आग लगने की संभावना बढ़ जाती है।  
विज्ञापन


गुरुवार तीन बजे धमौरा और बिटौरा के बीच नगलिया के पास हादसा हुआ था। जिससे अप लाइन का रेल संचालन ठप हो गया था। अफसरों ने तुरंत ही एआरटी को मौके पर बुला लिया गया था। क्रेन से पटरी से उतरे डिब्बे को ट्रैक किनारे किया। लेकिन दूर तक स्लीपर उखड़ गए थे। जिसे ठीक करने में रेलवे को छह घंटे लग गया। नौ बजे के बाद ही ट्रेनों को संचालन शुरू हो गया।

इसे पहले रेलवे ने कुछ प्रमुख ट्रेनों को बदले रास्ते से चलाने का निर्णय लिया। डिब्रूगढ़ से अमृतसर जाने वाली अमृतसर एक्सप्रेस, डिब्रृगढ़ से लालगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस, सियालदह से अमृतसर से जाने वाली जलियावालाबाग एक्सप्रेस और सहरसा से अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेनों को वाया चंदौसी मुरादाबाद होकर गुजारी गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें