मुरादाबाद। कल यानी चार फरवरी को उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल मुरादाबाद आएंगे। जीएम मुरादाबाद मंडल के सीतापुर- रोजा रेलखंड का विंडो निरीक्षण करेंगे।
इस दौरे को लेकर रेल मंडल के अधिकारियों ने पहले ही सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं। दौरे की जानकारी के तहत जनवरी माह में डीआरएम तरुण प्रकाश ने रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण किया और कमियों को सही करवाया। सीनियर डीसीएम का शर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात जीएम दिल्ली सफदरजंग स्टेशन से चलेंगे और गाजियाबाद रेल मार्ग से होते हुए तड़के तकरीबन तीन बजे मुरादाबाद पहुंचेंगे। गुरुवार सुबह छह बजे निरीक्षण के लिए यहां से रवाना होंगे और सुबह साढ़े 10 बजे सीतापुर पहुंचेंगे। 11 बजे से निरीक्षण शुरू होगा। इस दौरान डीआरएम तरुण प्रकाश समेत कई अधिकारी उनके साथ रहेंगे। निरीक्षण के बाद जीएम शाम साढ़े सात बजे मुरादाबाद पहुंचेंगे और रात साढ़े 11 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।