फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में चलेंगे कोरोना टीकाकरण के 62 सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में गुरुवार और शुक्रवार को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इन दो दिनों में टीकाकरण के 62 सत्र चलेंगे। हर सत्र में 125 हेल्थ केयर वर्करों को टीका लगाने का लक्ष्य है। स्वास्थ्य विभाग शेड्यूल के मुताबिक टीकाकरण की रूपरेखा तैयार करने में जुटा है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक टीकाकरण के चार दिवस हो चुके हैं। इन चार दिनों में 8858 हेल्थ केयर वर्करों को टीका लगाया जा चुका है। अभी भी 9211 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगना बाकी है। इस बीच शासन ने दूसरे चरण के टीकाकरण का भी शेड्यूल जारी कर दिया है। दूसरे चरण में फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाया जाना है। इसकी शुुरुआत पांच फरवरी से होने की उम्मीद है। इसके पहले चार और पांच फरवरी को हेल्थ केयर वर्करों को टीका लगाया जाएगा। गुरुवार और शुक्रवार को होने वाले इस टीकाकरण में 62 सत्र होंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि चार फरवरी को टीकाकरण के 39 और पांच फरवरी को 23 सत्र होंगे। हर सत्र में 125 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें