फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः एक लाख रुपये और बाइक न मिलने पर दिया तीन तलाक, एसपी ऑफिस पहुंची महिला ने मांगा इंसाफ

Sat, 22 Dec 2018 08:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
Triple Talaq - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दहेज में एक लाख रुपये और बाइक नहीं मिलने पर युवक ने महिला को तीन तलाक दे दिया। महिला के दो बच्चे हैं। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला फूलबाग कुरैशी निवासी दुल्हे हसन ने अपनी बेटी रेशमा की शादी ढाई वर्ष पहले नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव जव्वारपुर निवासी मासूम के साथ की थी। शादी हैसियत के अनुसार की गई, लेकिन ससुराली दहेज से खुश नहीं थे। लिहाजा उन्होंने दहेज में एक लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग शुरू कर दी। 

आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर ससुराली रेशमा को प्रताड़ित करने लगे। रेशमा के मुताबिक उसका पति आए दिन पीटता था। महिला का कहना है कि 18 दिसंबर को बच्चों के साथ मायके आ गई, लेकिन शुक्रवार की शाम करीब मासूम पहुंचा और तीन बार तलाक कहकर रिश्ता तोड़ लिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। शनिवार को परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पहुंची महिला ने रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें