फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में पत्नी को दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में शुुक्रवार को आयोजित एक पंचायत में पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लिया। जिससे हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। हालांकि देर रात तक इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाले युवती की शादी डेढ़ साल पहले भगतपुर में रहने वाले युवक से हुई थी। युवती को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है। युवती का आरोप है कि ससुराल में देवर उस पर बुरी नजर रखता है। उसके साथ गलत काम करने की कोशिश कर चुका है। इसकी शिकायत उसने पति से की तो उसने भी ऐसा करने के लिए उस पर दबाव बनाया। इंकार करने पर युवती को मार पीटकर घर से निकाल दिया गया। वह मायके में रह रही है। शुक्रवार को दंपती के बीच सुलह के लिए मूंढापांडे में एक पंचायत आयोजित की गई। जिसमें दोनाें पक्ष के लोग पहुंचे। आरोप है कि पंचायत में ही युवती को उसके पति से तीन तलाक दे दिया। जिसके बाद हंगामा हो गया। युवक को पुलिस के सुपुर्द किया गया है। एसएचओ मूंढापांडे शक्ति सिंह ने बताया कि इस मामलेे में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
तीन तलाक का केस दर्ज कराने को चक्कर काट रही महिला
मुरादाबाद। मुगलपुरा में रहने वाली एक महिला का आरोप है कि दहेज का मुकदमा वापस न लेने पर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। इस मामले की शिकायत उसने पुलिस से की लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। वह थाने से लेकर पुलिस कार्यालय तक कई चक्कर काट चुकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुगलपुरा थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने बताया कि शादी पांच साल पहले थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के बाद ससुराल में उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। आईजी के आदेश पर इस मामले में 13 अगस्त 2018 को मुगलपुरा थाने में ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया। महिला ने बताया कि ससुराल वाले उस पर केस वापस लेने का दबाव बनाने लगे। इंकार करने पर 14 अक्तूबर को पति ने उसके घर पहुंचकर उसे तीन तलाक दे दिया। सीओ कार्यालय लल्लन सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए मुगलपुरा पुलिस को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें