फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप के जरिये सप्लाई करता था लड़कियां, मोबाइल से खुलेंगे और राज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। देश के कई राज्य और शहरों में संचालित हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट पर लड़कियां उपलब्ध कराने वाला सप्लायर राणा शेख उर्फ तारिक दास व्हाट्सएप के जरिये इस धंधे को अंजाम दे रहा था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह व्हाट्सएप पर ही लड़कियों के फोटो भेज कर सौदा तय करता था। इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट लेता था। पिछले माह आरोपी के साथी मुरादाबाद में पकड़े गए थे। इसके बाद उसने अपने मोबाइल डाटा डिलीट कर दिया था। ताकी पुलिस उस तक न पहुंच सके। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल बरामद कर लिया है। जिसका डाटा रिकवर के लिए मोबाइल को फोरेंसिक लैब भिजवा दिया है।
विज्ञापन

100 से ज्यादा एजेंट, पत्नी भी आरोपी की मददगार
मुरादाबाद। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपी राणा शेख मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला है। इसका नेटवर्क राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा और बरेली समेत अन्य शहरों में फैला है। आरोपी के अलग अलग शहरों में सौ से ज्यादा एजेंट हैं। आरोपी की पत्नी रिया शेख भी उसकी मददगार है। पुलिस पूछताछ में कबूला है कि दिल्ली में रोजगार की तलाश व पढ़ाई करने वाले वाली जरूरतमंद लड़कियों को आरोपी और उसकी पत्नी अपनी बातों में उलझाकर उन्हें देह व्यापार के लिए तैयार करती हैं।
इन आरोपियों को पहले भेजा जा चुका है जेल
मुरादाबाद। 27 अक्तूबर को कोतवाली के कोठीवाल नगर निवासी विजय छाबड़ा, उसकी पत्नी मोना, सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी मोहम्मद आबिद को जेल भेजा गया था। इसके अलावा 29 अक्तूबर को कांठ के मोहल्ला बिशनपुरा मुकेश उर्फ विशाल, बुद्घि विहार निवासी पूनम उर्फ गीता देवी, बुद्घि विहार सेक्टर दो निवास कमलेश एकता कालोनी निवासी रानी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें