फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल करें छात्राएं : प्रीति

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। थाने की महिला सुरक्षा टीम (एमएसटी-11) ने चल रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कांठ नगर के बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम करते हुए छात्राओं को आत्म रक्षा के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


यहां गोष्ठी के दौरान थाने की महिला उपनिरीक्षक प्रीति ने कहा कि सरकार ने महिलाओं, बालिकाओं, युवतियों की सहूलियत के लिए हेल्पलाइन नंबर चलाए हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 सहित 1098, 1078, 181, 112, 1090, 1930, 102, 108 आदि के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि छात्राएं जरूरत पड़ने पर इन हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल करें। ताकि उनकी समय रहते मदद की जा सके। इसी के साथ उन्होंने चल रही योजनाओं के बारे में बताया और इनका लाभ देने के लिए छात्राओं को प्रेरित करते हुए जागरूक किया। उनके साथ महिला सिपाही पिंकी ने छात्राओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा और प्रबंधक सुशील कुमार चौहान ने टीम का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा एमएसटी-11 ने अन्य स्थानों पर भी जागरूकता कार्यक्रम महिलाओं को जानकारियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें