फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली घर में बुलाई लड़कियां, तीन संविदा कर्मी बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शुक्रवार आधी रात को बिजलीघर से युवती और महिला को निकलते देख स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि एक कर्मचारी फरार है। वहीं, बिजलीघर से युवती और महिला के निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर तीन संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गलशहीद थाना प्रभारी कपिल सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को क्षेत्र के लोगों ने सूचना दी थी कि गलशहीद बिजली घर पर तैनात संविदा कर्मी रमेश (एसएसओ), महेंद्र (लाइनमैन) और बबलू (पेट्रोलमैन) ड्यूटी के दौरान शराब पी रहे हैं।
संविदा कर्मियों ने बिजली घर में युवतियां भी बुलाईं हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ इकट्ठा थी और लोग हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने मौके से रमेश व बबलू को हिरासत में ले लिया। पुलिस को बिजली घर में शराब की बोतल भी मिली। हालांकि, उस वक्त महेंद्र बिजली घर में मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

पुलिस ने रमेश से पूछताछ की तो उसने बताया कि युवती उसकी परिचित थी। ईद पर वह मिठाई देने आई थी और बर्तन यहीं छोड़ गई थी। आज वह अपने चाचा और चाची के साथ बर्तन लेने आई थी। पुलिस ने दोनों कर्मचारियों का मेडिकल कराया, जिसमें अल्कोहल की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों का शांति भंग में चालान किया गया है। उधर, उपखंड अधिकारी राजवीर कटारिया ने बताया कि तीनों संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें