फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: फौजी प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो प्रेमिका ने पी लिया तेजाब, मौत

Wed, 06 Jan 2021 11:03 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक फौजी प्रेमी ने युवती के साथ शादी से इनकार कर दिया। इससे आहत प्रेमिका ने सफाई के लिए घर में मौजूद तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन आनन फानन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


छजलैट थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 20 वर्षीय युवती का अपने ही गांव के युवक से करीब चार वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक फौजी है। ग्रामीणों ने बताया कि हाल में फौजी छुट्टी लेकर अपने घर आया था। दोनों छिप-छिपाकर एक दूसरे से मिलते थे। 

मंगलवार शाम को किसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसी बीच फौजी ने युवती के साथ शादी करने से मना कर दिया। इससे आहत होकर युवती ने बुधवार सुबह करीब आठ बजे घर में ही तेजाब पी लिया। 
विज्ञापन


परिजन एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाए। अस्पताल में दोपहर करीब 12 बजे युवती ने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही छजलैट पुलिस अस्पताल पहुंची और युवती के पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

छजलैट थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि युवती के परिजनों द्वारा अभी कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल पंचनामे की कार्रवाई कर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मामला प्रेम प्रसंग के बीच पैदा हुए मनमुनटाव का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें