फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने शादी करने से किया इनकार तो युवती ने जहर पीकर की आत्महत्या, 6 सालों से चल रहा था प्रेम संबंध

Wed, 06 Jan 2021 02:56 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली है। युवती के परिवार का आरोप है कि उसका प्रेम संबंध गांव में ही एक युवक से चल रहा था। 4 दिन पहले युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया था। जिससे परेशान होकर युवती ने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव में डिग्री कालेज में कार्यरत कर्मी का परिवार रहता है। कर्मचारी के दूसरे नंबर की बेटी का गांव में ही रहने वाले एक युवक से करीब 6 साल से प्रेम संबंध चल रहा था। बताया जा रहा है कि 4 साल पहले युवक की नौकरी आर्मी में कांस्टेबल के पद पर लग गई थी। इसके बाद भी दोनों के बीच प्रेम संबंध बरकरार रहे और युवक लगातार युवती से बोलता रहा कि वह उससे ही शादी करेगा। करीब छह माह पहले युवती के पिता ने उसका रिश्ता काशीपुर में एक युवक के साथ तय कर दिया था। आरोप है कि प्रेमी ने उस युवक के पास अपने और युवती के कुछ आपत्तिजनक फोटो मोबाइल पर भेज दिए। जिसके बाद वहां से युवती का रिश्ता टूट गया था।

4 दिन पहले ही आरोपी प्रेमी छुट्टी लेकर गांव में आया था। उसने युवती को अपने साथ ले जाने की बात कही थी, लेकिन कुछ देर बाद युवक ने प्रेमिका से शादी करने से इनकार कर दिया। जिससे परेशान होकर युवती ने कई बार आत्महत्या का प्रयास किया। युवती के पिता और भाई का कहना है कि बुधवार सुबह 9 बजे टॉयलेट में उसने जहर पी लिया। इसके बाद उसने उल्टियां कीं तो परिवार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


परिजन युवती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने कुछ देर बाद मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें