छह माह से पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था आरोपी, आईसीयू में भर्ती है युवती
आरोपी तुषार ठाकुर ने छह माह तक पीड़िता को ब्लैकमेल किया। पीड़िता ने आरोपी की मनमर्जी का विरोध किया तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता छह माह से आरोपी की यातनाएं झेल रही थी। पीड़िता की गलती इतनी थी कि वह उस पर विश्वास करके होटल में खाना खाने चली गई थी। आरोपी ने इसका फायदा उठाकर मोबाइल से वीडियो बना ली और उसके जरिए ब्लैकमेल करता रहा। अब पीड़िता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।