फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती, चाकू लेकर पहुंची थाने, पुलिसवालों ने कराया निकाह

Sun, 13 Oct 2019 08:16 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नगर स्थित कोतवाली में उस वक़्त हंगामा खड़ा हो गया जब नगर निवासी एक युवती हाथ में चाकू लेकर कोतवाली पहुंच गई और एक युवक से शादी कराने पर अड़ गई।  शादी न कराये जाने पर युवती नस काटने की धमकी देने लगी। 

विज्ञापन


युवती की धमकी सुन पुलिस वालों के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजनों को सूचना दी गई और घंटों चले समझौते के प्रयास के बाद युवक तथा युवती का कोतवाली में ही निकाह करा दिया गया।

मामला शनिवार देर रात को घटित हुआ। नगर के एक मोहल्ला निवासी एक युवती का बीते दो वर्षों से पड़ोसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच युवती की शादी नगर में दूसरी जगह तय कर दी गई। जिस पर युवती बिफर गई और शनिवार देर रात परिजनों को घर में बंद कर कोतवाली पहुंच गई। 
विज्ञापन


देर रात युवती के हाथ में चाकू देख एकबारगी पुलिस के होश उड़ गए और उन्होंने युवती से मामले की जानकारी की तो युवती ने बताया की वो पडोसी युवक से विवाह करना चाहती है और अगर उसकी शादी नहीं कराई गई तो वह कोतवाली में ही अपने हाथ की नस काट लेगी। 

इस पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। महिला सिपाही ने तुरंत युवती से चाकू छीनकर अपने कब्जे में लिया और कोतवाल को मामले से अवगत कराया। इसी बीच युवती के पीछे-पीछे उसका प्रेमी युवक भी कोतवाली पहुंच गया और युवती से शादी कराए जाने की मांग करने लगा। 

इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को मामले की जानकारी दी और कोतवाली बुलाया। सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंच गए। देखते ही देखते कोतवाली में भारी भीड़ एकत्र हो गई। युवक और युवती के अलग-अलग बिरादरी के होने के कारण दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। हंगामा खड़ा हो गया। 

इसके बाद कोतवाल दुर्गा सिंह ने दोनों पक्ष के जिम्मेदार लोगों के साथ मामले में समझौते का प्रयास किया। घंटों चली पंचायत में दोनों पक्ष शादी के लिए तैयार हो गए। कोतवाली में हुए निकाह में दो लाख रुपये मेहर तथा पिता की संपत्ति से मिलने वाले हिस्से पर युवती के हक की बात तय की गई। 

निकाह के बाद कोतवाली में युवक के परिजनों की ओर से छुहारे भी बांटे गए। उधर, कोतवाल दुर्गा सिंह ने बताया कि युवक तथा युवती बालिग हैं इसलिए पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा कर शादी करवा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें