मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में शनिवार को बरेली से लेकर काकोरी के बीच ट्रैक पर जगह जगह मरम्मत कार्य चला। जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। ट्रेनों के जहां तहां रुकने से यात्रियों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ीं। ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। मंडल के काकोरी यार्ड में लाइन पर दो पर दोपहर एक बजकर 35 मिनट से तीन बजकर पांच मिनट तक ब्लाक लिया गया था, लेकिन कार्य सवा तीन बजे तक चला। जिसकी वजह से मेरठ कैंट से लखनऊ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस, टनकपुर से शक्ति नगर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस बीच में रुकी रहीं। जिन्हें बाद में रवाना किया गया। तिलहर और मिरानपुर कटरा के बीच दोपहर एक घंटे का ब्लाक लिया गया था। जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। सहरसा अमृतसर जन साधारण एक्सप्रेस, दरभंगा अमृतसर जन नायक एक्सप्रेस और मालगाड़ी रुकी रही। जिन्हें बाद में रवाना किया गया। बरेली और बरेली कैंट के बीच दोपहर सवा दो बजे से सवा तीन बजे तक मरम्मत कार्य किया जाना था। लेकिन ये कार्य तीन बजकर 35 मिनट तक चला। जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया।