फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छात्राओं ने मतदान दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

Mon, 26 Jan 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र में रविवार को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इसमें जनता को जागरूक करने के लिए नगर में जागरूकता रैली और साइकिल रैली निकाली गई। रैली का प्रारंभ एसडीएम प्रीति सिंह ने छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर किया। रैली तहसील से होकर पुराना बस स्टैंड रोड, सरकारी अस्पताल रोड, बाबू रामपाल द्वार, कमालपुरी चौराहा व कोर्ट रोड से होकर तहसील में पहुंची।
विज्ञापन

रैली में छात्राओं और कर्मचारियों ने मतदान के प्रति नारेबाजी कर लोगों को जागरूक किया। तहसील सभागार में एसडीएम ने छात्राओं शिक्षकों, बीएलओ, अधिकारियों और कर्मचारियों को लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताया।
उन्होंने सभी को शपथ दिलाई कि वे अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा एवं अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। रैली में शामिल छात्राएं अपने हाथ में होर्डिंग और नारेबाजी से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित कर रही थी। इस दौरान 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

करीब 3000 लोगों ने नए मतदाता बनने के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट और बीएलओ को आवेदन भी दिए हैं। मौके पर एसडीएम प्रीति सिंह, तहसीलदार प्रवीण कुमार नायब तहसीलदार, लोकेश कुमार, आदित्य कुमार मौर्य, बीडीओ उमाकांत मुदगल, हरीश व राकेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें