फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'इसके पीछे गहरी साजिश': कोचिंग से लौट रही छात्रा को सहेलियों ने पहनाया बुर्का, भाई ने करा दी FIR; देखें Video

Fri, 23 Jan 2026 08:59 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)।

सार

इस घटना से जुड़ा वीडियो करीब एक सप्ताह पहले सामने आया था। जिसमें कोचिंग सेंटर से निकलकर छात्राएं एक साथ जा रही थीं। तब एक छात्रा ने अपनी सहपाठी छात्रा को अपना बुर्का पहना दिया था हालांकि कुछ देर बाद ही बुर्का निकलवाकर वापस ले लिया था।
विज्ञापन
छात्रा को बुर्का पहनाती सहेली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुरादाबाद स्थित बिलारी में कोचिंग से लौट रही एक बारहवीं की छात्रा को उसकी सहेलियों द्वारा बुर्का पहनाने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पांच मुस्लिम छात्राओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। छात्रा के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन पर धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाया गया था। पुलिस ने भी इस मामले में पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


Trending Videos

एक हिंदू तो पांच छात्राएं मुस्लिम हैं
बिलारी की साहू कुंज कॉलोनी स्थित एक कोचिंग सेंटर में लारी नगर और देहात क्षेत्र के छात्र छात्राएं पढ़ते हैं। सहसपुर गांव के इंटर कॉलेज की छह छात्राएं भी इस कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए आती हैं। जिनमें एक छात्रा हिंदू और पांच मुस्लिम हैं। 

धर्म परिवर्तन का बनाती हैं दबाव
बिलारी के एक मोहल्ले में रहने वाली छात्रा के भाई ने उसकी पांच सहपाठी छात्राओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने आरोप लगाया है कि उसकी 17 वर्षीय बहन बारहवीं कक्षा की छात्रा है। वह रोज कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती है। वहां उसकी सहपाठी छात्राएं उस पर बुर्का पहनने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाती हैं। 

इसके पीछे गहरी साजिश
भाई का आरोप है इसके पीछे गहरी साजिश लगती है, इसकी जांच की जाए। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच छात्राओं के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सहपरिर्वतन प्रतिषेध अधिनियम धारा 3, (5)1 में रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक सप्ताह पहले सामने आया था वीडियो
इस घटना से जुड़ा वीडियो करीब एक सप्ताह पहले सामने आया था। जिसमें कोचिंग सेंटर से निकलकर छात्राएं एक साथ जा रही थीं। तब एक छात्रा ने अपनी सहपाठी छात्रा को अपना बुर्का पहना दिया था हालांकि कुछ देर बाद ही बुर्का निकलवाकर वापस ले लिया था। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया जो वायरल हो गया। अब जब वीडियो तेजी से वायरल हुआ तो हल्ला मचा और पुलिस ने भी संज्ञान ले लिया।
विज्ञापन

कोचिंग सेंटरों के खिलाफ लोगों ने एसडीएम को दिया था ज्ञापन
नगर के मोहल्ला साहू कुंज कॉलोनी के कोचिंग सेंटरों के संचालन के खिलाफ मोहल्ले के नागरिकों ने सप्ताह भर पहले एसडीएम और सीओ को ज्ञापन भी दिया था। ज्ञापन में कहा गया था कि उनके मोहल्ले में नियम विरुद्ध तरीके से कई कोचिंग सेंटर चल रहे हैं। कोचिंग सेंटरो के संचालन की नियमानुसार अनुमति नहीं ली गई है। कोचिंग सेंटरों पर आने वाले छात्र छात्राएं अक्सर मोहल्ले के रास्तों पर आते जाते समय अभद्रता भी करते हैं। एसडीएम ने इस मामले में बिलारी पुलिस को जांच करने के आदेश भी दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें