फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कोचिंग सेंटर जाने के दौरान छात्रा से छेड़खानी, पुलिस से शिकायत

Thu, 04 Dec 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। थाना डिलारी क्षेत्र अंतर्गत एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाने वाली छात्रा से छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में छात्रा के पिता ने बुधवार को इस संबंध में पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता के अनुसार उसकी पुत्री नगर के कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए बस से रोजाना आती जाती है। आरोप है कि इस दौरान उनकी बेटी के साथ गांव रानीनांगल निवासी युवक तीन अज्ञात युवक के साथ छेड़खानी करता है। अश्लील कमेंट व इशारे करते हैं। उसकी वीडियो बनाने का प्रयास करते हैं। पिता का आरोप है कि पुत्री छेड़खानी और अश्लील हरकतों से परेशान होकर पढ़ाई छोड़ना चाहती है। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें