फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शत-प्रतिशत काम पूरा करने वाले 122 बीएलओ हुए सम्मानित

Thu, 04 Dec 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय तहसील सभागार में बुधवार दोपहर बाद तहसील प्रशासन की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में वर्तमान एसआईआर अभियान में शत-प्रतिशत काम पूरा करने वाले 52 महिलाओं समेत 122 बीएलओ को एसडीएम द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं बीएलओ ने अधिकारियों और साथियों को काम करने के अपने अनुभव भी बताए।
विज्ञापन

बिलारी विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर अभियान का अब तक 87 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। निर्वाचन आयोग ने अब गणना पत्रक जमा करने का समय चार से बढ़ाकर ग्यारह दिसंबर कर दिया है। तहसील के अधिकारी अब इस कोशिश में लगे हैं कि समय बढ़ जाने पर अभियान का शत प्रतिशत लक्ष्य जल्दी पूरा कर लिया जाए। एसडीएम विनय कुमार सिंह और तहसीलदार अंकित गिरी ने ऐसे सभी चयनित बीएलओ को प्रशस्ति पत्र और दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया।
इस समारोह में सम्मानित होने वाली महिला बीएलओ में प्रीति रानी, क्रांति रानी, निहारिका, अंशु राघव, पुष्पा देवी, अंजु कुमारी, पूजा शर्मा, नीतू चौधरी, रेनू चौधरी, नीरा, नेहा, नीरज, अंजलि गर्ग, रश्मि, रेखा, यश कुमारी, सोनिया शर्मा, अनीता, अंजुम, उषा देवी, आयशा जमाल, क्षमा अग्रवाल, रेनू देवी, गीता देवी, शोएब आरा, प्रियंका, कोमल, संगीता देवी, ज्योति पाल, मीनाक्षी देवी, राजकुमारी, मंजू, रिचा अग्रवाल आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें