फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकी मिली छात्रा, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव रतूपुरा में बीएससी छात्रा का संदिग्ध परिस्थिति में शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव में छात्रा की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी गन्नू सिंह पाल की बेटी चंचल कुमारी (19 ) गांव के कॉलेज में बीएससी की छात्रा थी। पुलिस के मुताबिक रविवार को परिवार के लोग खेत पर काम करने के लिए गए हुए थे। अपराह्न 3:00 बजे जब वह घर लौटे तो चंचल का शव उसके कमरे की छत के कुंडे में रस्सी से लटका हुआ था। उसकी टांगें मुड़ी हुई थीं। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच शव को नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की।
एएसपी अमरिंदर सिंह भी जांच के लिए मौके पर पहुंचे। एसएसआई बृजेंद्र सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट या अन्य वस्तु नहीं मिली है। छात्रा के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

छात्रा की मौत से उसकी मां सुषमा, भाई राहुल और अभिषेक का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर चंचल की मौत को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं चल रही हैं। रविवार को छात्रा के परिजनों की गांव के एक युवक से भी कहा सुनी हो गई थी। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें