फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने टीटीई पर लगाया अभद्रता का आरोप

Sun, 24 Jan 2016 07:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लिंक एक्सप्रेस में सीट पर एक साथ बैठे छात्र छात्राओं के गुट को टोकने पर टीटीई से विवाद हो गया। इसके बाद छात्रा ने कंट्रोल रूम में फोन करके टीटीई की शिकायत की। मुरादाबाद में छात्रा ने टीटीई के खिलाफ तहरीर दी है। शनिवार को हरिद्वार से छात्रों का एक ग्रुप लिंक एक्सप्रेस में सवार हुआ। सभी का रिजर्वेशन स्लीपर में था।
विज्ञापन



लेकिन सीटें अलग अलग कंपार्टमेंट और कोच में थी। छात्र छात्राएं एक ही कंपार्टमेंट की सीटों पर आकर बैठ गए। आपस में बात करते हुए और धमाल करते हुए आ रहे थे। टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई राजेंद्र सिंह ने सभी से अपनी अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा, जिसको लेकर उनकी आपस में बहस हो गई। इनमें से एक छात्रा टीटीई की सीट पर बैठी हुई थी उससे सीट छोड़ने के लिए कहने पर बहस हुई।


छात्रा स्मृद्धि का आरोप है कि टीटीई ने उसके साथ अभद्रता करते हुए गालीगलौच भी की। छात्रा ने कंट्रोल रूम को भी फोन कर दिया। मुरादाबाद में जब तक आरपीएफ और जीआरपी ट्रेन को अटैंड करते तब तक ट्रेन चल दी। छात्रा ने टीटीई के खिलाफ थाना जीआरपी में तहरीर दी। इंस्पेक्टर जीआरपी अयूब हसन ने बताया कि घटना हरिद्वार लक्सर के बीच की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें