फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वाले करते हैं पिटाई, मेरी शादी प्रेमी से करा दीजिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। महिला थाने पहुंची एक युवती ने अपने पिता और भाई पर घर में बंधक बनाकर पिटाई करने का आरोप लगाया है। युवती ने कहा कि वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है, लेकिन परिजनों ने उसका रिश्ता किसी और लड़के से तय कर दिया है। वह अपने प्रेमी से शादी करेगी। वरना आत्महत्या कर लेगी।
विज्ञापन

युवती कटघर क्षेत्र की रहने वाली है। वह बुधवार सुबह महिला थाने पहुंची। युवती ने थाना प्रभारी को बताया कि वह बालिग है। वह छह साल से पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम करती है। लेकिन परिजनों ने उसका रिश्ता किसी दूसरे लड़के से तय कर दिया है। वह उस लड़के से शादी नहीं करेगी। वह अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है। युवती ने बताया कि उसने इस मामले की शिकायत पुलिस चौकी में की थी। लेकिन परिजन चौकी पहुंच गए और उन्होंने पुलिस कर्मियों से कहा कि वह प्रेमी से शादी करा देंगे। युवती ने बताया कि परिजन उसे बहाने से घर ले गए बंधक बनाकर उसकी पिटाई की। महिला थाना प्रभारी ज्योति सिंह ने बताया कि युवती प्रेमी से शादी करने के लिए अड़ी है। युवती के पिता और भाई को बुला गया है। उससे बात करने के बाद की सच सामने आ पाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें