फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंदूर लगाकर प्रेमी के घर पहुंची एअर होस्टेस की कोचिंग कर रही युवती

Sat, 14 Apr 2018 01:46 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में बने स्टाफ क्वार्टर में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हंगामा हो गया, जब एयरहोस्टेस की कोचिंग कर रही एक युवती मांग सिंदूर और गले में मंगल सूत्र पहनकर अपनी बहन के साथ प्रेमी के घर पहुंच गई। उसने आरोप लगाया कि तीन साल पहले वह प्रेमी से शादी कर चुकी है लेकिन उसे ससुराल में लाने से पहले ऑडी कार की मांग की जा रही है। करीब एक घंटे तक पुलिस के सामने हंगामा हुआ, इसके बाद दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले गई। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। 
विज्ञापन


अलीगढ़ में रहने वाली युवती ने बताया कि आठ साल पहले वह मुरादाबाद में एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। वहां पर जिला अस्पताल परिसर में रहने वाली एक  सेवानिवृत्त महिला स्वास्थ्य कर्मी के बेटे से उनकी दोस्ती हो गई। दोनाें के बीच प्रेम संबंध हो गए। 2015 में दोनों ने शादी कर ली। युवती दिल्ली के जीटीबी नगर में रहकर एयरहोस्टेस के लिए कोचिंग कर रही है। उसका प्रेमी एक निजी संस्थान से जेएनएम का कोर्स कर रहा है।

युवती ने बताया कि प्रेमी के परिवार वाले उससे दिल्ली में मिलने जाते हैं, सभी को शादी के बारे में जानकारी है। प्रेमी की दो बहनें भी एयरहोस्टेस हैं। प्रेमी और उसके परिवार वाले अब ऑडी कार मिलने पर ही युवती को ससुराल में लाने की बात कह रहे हैं। ऐसा न होने पर दूसरी शादी की धमकी युवती को प्रेमी के परिवार वाले दे रहे हैं। शुक्रवार को युवती अपनी बहन के साथ प्रेमी के घर पहुंची और हंगामा किया। एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि युवती ने देर शाम तक तहरीर नहीं दी है। दूसरी ओर  प्रेमी के पिता का कहना है कि हमें शादी की कोई जानकारी नहीं है और दहेज  में ऑडी कार मांगने का आरोप झूठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें