फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Mar 2018 02:11 AM IST
मुरादाबाद/ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मैनाठेर थाना क्षेत्र में रहने वाली दसवीं की छात्रा का आरोप है कि एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने छात्रा से दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। मामले की शिकायत करने पर दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी तो उन्होंने आरोपी के घर शिकायत की, आरोपी के पिता पर छात्रा के परिवार से अभद्रता करने का आरोप है। मामले की शिकायत पर मैनाठेर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शनिवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसको जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन



मैनाठेर थानाक्षेत्र निवासी किसान ने बताया कि उसकी बेटी (14) दसवीं की छात्रा है। छह मार्च को मकान की छत पर बने कमरे में वह सोई हुई थी तभी रात में 11 बजे एक युवक छत के रास्ते छात्रा के कमरे में पहुंचा और उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान छात्रा की चीख सुनकर परिजनों की नींद खुली तो उन्होंने आरोपी युवक को पकड़ लिया। आरोपी ने बताया कि उसने एक माह पहले कूड़ा डालने के दौरान गई छात्रा से दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया था। आरोपी ने छात्रा और उसके परिजनों को धमकी दी कि अगर उसके खिलाफ शिकायत की गई तो वह वीडियो वायरल कर देगा।


छात्रा के परिजनों ने मामले की शिकायत आरोपी के पिता से की तो उन्हाेंने अभद्रता की और मामले को रफा दफा करने का दबाव बनाया।  परेशान होकर छात्रा के परिजनों ने शुक्रवार रात को मैनाठेर थाने पहुंचकर आरोपी मान सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और उसके पिता पर धमकी देने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएचओ मैनाठेर ध्रुव कुमार ने बताया कि छात्रा से दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी मान सिंह को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का चालान कर उसे कोर्ट ले जाया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें