फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को अगवा कर चलते ट्रक में किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मैनाठेर थाना क्षेत्र से सोमवार रात एक युवती को अगवा कर लिया गया। आरोपियों ने युवती को ट्रक में बैठा लिया। आरोप है कि एक आरोपी ने चलते ट्रक में युवक के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पीड़ित युवती को मुजफ्फरनगर में छोड़ कर फरार हो गए। मुजफ्फरनगर पुलिस की मदद से अपने घर पहुंची युवती ने आपबीती सुनाई। मैनाठेर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बुधवार को पीड़ित युवती ने मैनाठेर थाने में केस दर्ज कराया। जिसमें उसने बताया कि कुंदरकी थानाक्षेत्र के हमीरपुर चित्तू निवासी आजम की युवती के गांव में रिश्तेदारी है। जहां आरोपी आजम का आता जाता था। इसी बीच वह भी युवक को जानती थी। 12 जुलाई की रात्रि उसके परिवार के सभी लोग खेत में सिंचाई करने गए थे। घर पर वह अपनी बीमार मां के साथ थी। रात्रि करीब साढ़े
नौ बजे आरोपी ने अपने गांव के रहने वाले दो दोस्त शमीम और अनीस मलिक की मदद से उसको बहला-फुसला कर अपने ट्रक से मुजफ्फरनगर की ओर ले गया। आरोप है कि इस दौरान आजम ने चलते ट्रक में ही उसके दुष्कर्म किया। मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर थाना क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान युवती को अकेला छोड़ कर आरोपी ट्रक लेकर फरार हो गए। भटकती हुई पीड़ित युवती मीरापुर पुलिस के पास पहुंची और वहां पुलिस को आपबीती बताई। जिसके बाद मीरापुर पुलिस ने इस संबंध में मैनाठेर पुलिस को सूचना देकर अवगत कराया। इसके बाद पुलिस युवती को सकुशल लेकर मैनाठेर आई। पीड़ित युवती की तहरीर पर मैनाठेर पुलिस ने तीनों दोस्तों के खिलाफ अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके अलावा अदालत में भी युवती के बयान कराए जाएंगे। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें