फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का अपहरण कर गैंगरेप, मुकदमा

Sun, 17 Jan 2016 07:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में नल पर पानी भरने गई युवती का तीन लोगों ने अपहरण कर गैंगरेप किया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़ित को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। आरोपी वारदात के बाद से ही फरार है। वहीं पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात को घर के सामने सरकारी नल पर पानी लेने गई युवती का तीन लोगों ने अपहरण कर लिया। जब युवती घर नहीं लौटी तो परिजनों में खलबली मच गई। उन्होंने उसकी तलाश की, तो पीड़ित युवती को आरोपियों ने एक जगह छुपा कर रखा था।


आरोप है कि उन्होंने उसे चुप रहने को कहा। लेकिन परिजनों को देखकर उसका साहस बढ़ गया और पीड़ित ने शोर मचा दिया, जिसके बाद भीड़ जमा हो गई। बाद में उसने परिजनों को बताया कि उसे कुछ लोग जबरन उठाकर ले गए, जिसके बाद उन्होंने उसे धमकी देकर चुप रहने को कहा। इससे गांव में तनाव का माहौल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें