फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार करती हूं... कहकर बुलाया और पिटवा दिया

Sat, 16 Jan 2016 07:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा के एक युवक को किसी युवती ने कॉल की और बोली मैं आपसे मोहब्ब्त करती हूं। युवती के प्रेम जाल में फंसा युवक उसके कहने पर भोजपुर पहुंच गया। रेलवे स्टेशन के आगे जंगल में बुला लिया। यहां पहले से बैठे तीन युवकों ने उसपर हमला बोल दिया। उसे डंडों से बेरहमी से पीटा और मोबाइल से वीडियो क्लीपिंग बना ली।
विज्ञापन



युवक अपनी जान बचाने के लिए हमलावरों के आगे गिडगिड़ाता रहा। लेकिन उस पर रहम नहीं आया। लोगों के जुटने पर हमलावर फरार हो गए। किसी तरह युवक अपने घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई। हालांकि उसने अभी तक पुलिस से शिकायत नहीं की है। लेकिन उसका वीडियो जिले में एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल में पहुंच चुका है। घटना चार जनवरी की है।


पाकबड़ा के मोर्य नगर में रहने वाले एक युवक के पास किसी युवती ने कॉल की थी। उसने बताया कि वह उससे मोहब्बत करती है। उसने युवक पर दबाव बनायाकि वह मिलने के लिए भोजपुर में आ जाए। युवक भोजपुर पहुंच गया। लेकिन युवतीनहीं मिली। इसके बाद युवती ने फिर कॉल की। उसने बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर इंतजार कर रही है। युवक स्टेशन पर पहुंच गया। इसके बाद फिर से कॉल आई।
विज्ञापन



युवती ने कहा कि वह स्टेशन से आगे जंगल में है। युवक किसी तरह जंगल में पहुंचा। लेकिन यहां युवती को नहीं मिली। तीन युवक मिल गए। उन्होंने उसकी बुरी तरह पिटाई की। इसके बाद अपने मोबाइल से उसकी पिटाई की क्लीपिंग बना ली। लोग जुटे तो हमलावर भी भाग निकले। युवक अपने घरपहुंचा। लेकिन युवक ने अपनी इस मामले की कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें