फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'वो किसी और से शादी नहीं कर सकता', प्रेमी की होने वाली ससुराल पहुंची प्रेमिका; तुड़वाया रिश्ता

Mon, 27 Jan 2025 03:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में एक युवती अपने प्रेमी की होने वाली ससुराल पहुंच गई। यहां उसने हंगामा किया और प्रेमी का रिश्ता तुड़वा दिया। प्रेमी की अगले महीने सात तारीख को बरात जानी थी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा के मंडी धनौरा में दो साल तक लिव इन रिलेशन में रहने वाली युवती ने प्रेमी का रिश्ता दूसरी जगह तय होने पर बवाल खड़ा करा दिया। वह उसकी होने वाली ससुराल पहुंची और रिश्ता समाप्त करा दिया।
विज्ञापन


प्रेमिका ने होने वाली पत्नी से जाकर स्पष्ट कहा कि उसके रहते कोई और लड़की प्रेमी की दुल्हन नहीं बन सकती है। लड़की वालों ने प्रेमिका की बात सुनकर रिश्ता तोड़ दिया है। आगामी सात फरवरी को प्रेमी की बरात जानी थी। प्रेमी पक्ष को लड़की वालों को दो लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ा।

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का रामपुर में रहने वाले एक दोस्त के यहां आना जाना था। इस दौरान युवक का दोस्त की बहन से प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। बताया जाता है कि दोनों बीते दो साल से लिव इन रिलेशन में थे। 
विज्ञापन


कुछ समय बाद युवक ने प्रेमिका के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा। युवती ने शादी का प्रस्ताव ठुकराते हुए प्रेमी को अपनी मर्जी से विवाह करने की अनुमति दे दी। 

प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर युवक का रिश्ता जनपद बिजनौर के एक गांव निवासी युवती के साथ तय कर दिया गया। शादी की तारीख सात फरवरी तय हो गई। युवक ने अपने रिश्ते की जानकारी प्रेमिका को दे दी।

 

लेकिन, प्रेमी को किसी और का होता देखना प्रेमिका यह बात बर्दाश्त नहीं हो पाई। करीब एक हफ्ते पहले प्रेमिका अपने प्रेमी की होने वाली ससुराल पहुंच गई। उसने युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रहने समेत जानकारी प्रेमी के होने वाले ससुरालियों को दी। यह बात सुनकर उनके पांव तले जमीन निकल गई।
विज्ञापन

उन्होंने बिचौलिए से संपर्क कर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। दोनों परिवारों के बीच रिश्ता समाप्त करने पर रजामंदी हो गई। प्रेमी के परिजनों को लड़की पक्ष को दो लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ा। युवक के चाचा ने बताया कि अब प्रेमी की शादी उसकी प्रेमिका के साथ ही होगी। हालांकि, मामले को लेकर किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें