फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवती को सांप ने डसा, माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के सहसपुर गांव के मोहल्ला नई बस्ती में रविवार आधी रात के बाद मुस्कान (18) पुत्री स्व. सलीम को घर में सोते समय सांप ने डस लिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर शहर निवासी मुस्कान कुछ दिन पहले सहसपुर गांव की नई बस्ती में अपनी बुआ मोहम्मदी बेगम के घर मेहमानदारी करने आई थी। मोहम्मदी बेगम का घर नई बस्ती के पूरब में जंगल से मिला हुआ है। मुस्कान और मोहम्मदी घर के आंगन में अलग-अलग चारपाई पर सोए हुए थे। बताया जाता है आधी रात के बाद अचानक मुस्कान की चीख निकलने पर मोहम्मदी जागी तब पता चला कि मुस्कान को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया है।
रात में ही परिजन और रिश्तेदार मुस्कान को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए सीएचसी बिलारी ले गए। यहां से जिला अस्पताल मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। थाना बिलारी प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मुस्कान की मौत हो गई। जिला अस्पताल से मेमो आने पर बिलारी पुलिस ने मुस्कान का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी के अनुसार परिजनों से जानकारी करने पर पता चला कि मुस्कान को रात में सांप ने डस लिया था। मौत होने की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें