फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बगैर लाइसेंस के संचालित घी का कारखाना सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को कटघर थाना क्षेत्र के ग्राम देवापुर में दो माह से बिना लाइसेंस के चल रहे देशी घी के कारखाने को सील कर दिया। जांच टीम ने मौके पर मिलावट के शक में पांच सैंपल भरने के बाद 155.7 किग्रा देशी घी को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

डीएम अनुज सिंह के निर्देश पर दिवाली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने सोमवार को कटघर थाना क्षेत्र के ग्राम देवापुर स्थित देशी घी के कारखाने में छापा मारा। पूछताछ से पता चला कि कारखाना स्वामी मोइन ने खाद्य विभाग से लाइसेंस नहीं लिया था। दो माह से घी का कारखाना संचालित कर रहा था।
इस दौरान सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव के निर्देश पर टीम ने मिलावट के शक में घी का पांच सैंपल भर लिया। मौके से बरामद 155.7 किग्रा घी को जब्त करने के बाद कारखाने को सील कर दिया। चेताया कि अब बगैर लाइसेंस लिए व्यवसायी कारोबार नहीं कर सकता है। बरामद घी का मूल्य 78250 रुपये बताया जा रहा है।
विज्ञापन


लड्डू और रसगुल्ले के सैंपल भरे गए
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी कमलेश कुमार, प्रजन सिंह और हितेंद्र पाल की टीम ने बलदेव पुरी स्थित राधा कृष्ण दूध डेयरी एवं स्वीट्स दुकान से लड्डू के नमूना लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिपाल सिंह ने शकरपारा का सैंपल बांस मंडी से लिया। तहसील काठ से खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार खुट खेड़ा से रसगुल्ले का सैंपल रामायण स्वीट से लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने एक गुड़ और ढकिया पीरु से बर्फी के नमूने लिए। तहसील बिलारी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृपा शंकर ने मेहलोली से एक क्रीम का सैंपल लिया। इस प्रकार सोमवार को 12 सैंपल भरे गए। कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें