फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रेलवे के इंतजामों पर भारी पड़ी भीड़, लगेंगे अतिरिक्त कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे ने त्योहारी सीजन में लगभग 30 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इसके बावजूद भीड़ के सामने इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। तमाम ट्रेनों में दिवाली से पहले वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहे हैं। इस परेशानी को कुछ हद तक कम करने के लिए मंडल से गुजरने वाली चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन



मुरादाबाद से पटना, गोरखपुर, बस्ती, सुल्तानपुर, लखनऊ, कप्तानगंज, कोलकाता आदि शहरों को जाने के लिए कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। श्रमजीवी, सद्भावना, शहीद, गरीब रथ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें एक माह पहले फुल हो चुकी हैं। एक सप्ताह पहले तक स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली थीं लेकिन अब स्पेशल में भी कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। 20 अक्तूबर को दिवाली से पहले लोग 17 व 18 तारीख में अपने घर जाने के लिए विकल्प तलाश रहे हैं। रेल प्रशासन का कहना है कि इस सप्ताह यात्रियों की मांग के आधार पर कुछ और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा सकती है।
दूसरी ओर स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को डेढ़ गुना किराया देने के बावजूद देरी से चलने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मुरादाबाद से दिल्ली जा रहे यात्री समीर चौहान ने बताया कि उनका टिकट (05579) पूर्णिया कोर्ट-आनंदविहार जनसाधारण स्पेशल एक्सप्रेस में है। यह ट्रेन सोमवार को चार घंटे की देरी से मुरादाबाद जंक्शन पर पहुंची। यात्री ने कहा कि इतने समय में वह सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंच जाते। वहीं सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए फिलहाल चार ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
ट्रेन नंबर कहां से कहां तक कौनसा कोच
14308 बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस एक स्लीपर कोच
14307 प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस एक स्लीपर कोच
12429 लखनऊ-नई दिल्ली एक्सप्रेस एक एसी थ्री कोच
12430 नई दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस एक एसी थ्री कोच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें