फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट में गाजियाबाद की महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सेक्स रैकेट मामले में जैसे जैसे विवेचना आगे बढ़ रही है। वैसे वैसे नए नए नाम सामने आ रहे हैं। अब गाजियाबाद की एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि महिला सेक्स रैकेट संचालकों को लड़कियां मुहैया कराती थी। इस हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट मामले में अब तक पंद्रह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने 27 अक्तूबर को हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया था। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि वह दिल्ली से लड़कियां लाकर उनसे देह व्यापार कराते हैं। इसके कुछ दिन बाद पुलिस ने एक और सेक्स रैकेट का खुलासा किया था।
यहां पकड़े गए आरोपियों ने भी दिल्ली से लड़कियां लाने की बात कबूली थी। तब एसएसपी बबलू कुमार पूरे प्रकरण की तह तक जाने के लिए सीओ हाईवे डॉ. गणेश कुमार गुप्ता को विवेचना सौंप दी थी। इसके बाद पुलिस टीम ने दिल्ली निवासी सरगना राणा शेख को गिरफ्तार किया था। आरोपी के मोबाइल की सीडीआर से पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे। इसके अलावा पुलिस ने राणा शेख को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो एक और महिला का नाम सामने आया। पुलिस उसकी तलाश में रविवार रात गाजियाबाद के साहिबाबाद में पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी महिला सना उर्फ सन्नो को गिरफ्तार कर लिया और मुरादाबाद ले आई। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि
विज्ञापन

हरियाणा, राजस्थान दिल्ली व यूपी के विभिन्न शहर आगरा, मुरादाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, बरेली, मेरठ, अमरोहा और उत्तराखंड की हल्द्वानी में वाट्सएप पर लड़कियों के फोटो भेज कर सौदा तय करती थी। इसके बाद तीन से चार दिन के लिए लड़कियों को भेजती थी। इसके बदले में कैश या ऑन लाइन भुगतान लेती थी। सोमवार शाम पुलिस ने आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
इन आरोपियों को भेजा जा चुका है जेल
मुरादाबाद। पुलिस सेक्स रैकेट के मामले में आरोपी विजय छावड़ा, मोना, मोहम्मद आबिद, मुकेश उर्फ विशाल, संजय जैन, पूनम उर्फ गीता देवी, कमलेश, रानी, राणा शेख, भूरा , राजाराज सैनी, नन्ही उर्फ सावित्री, निशा गुप्ता , महेन्द्र कश्यप उर्फ आकाश कश्यप और सना उर्फ सन्नो को जेल भेजा चुका चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें