फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शिविर में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाएं पंजीयन के लिए करें बार कोड स्कैन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। छात्राओं और महिलाओं के लिए लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का मौका लेकर आया है अमर उजाला। आपकी उम्र 18 साल या अधिक है और अभी तक लर्निंग लाइसेंस नहीं बना है तो आज ही क्यूआर कोड को स्कैन करके शिविर में भाग लेने के लिए पंजीकरण करा सकती हैं। क्यूआर कोड सिर्फ आज के लिए मान्य है।शिविर दिल्ली रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय में 24 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक लगेगा। इसके लिए आवेदक को आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। आधार कार्ड के साथ जो मोबाइल नंबर पंजीकृत है उसे भी साथ लाना होगा। लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सरकारी फीस 350 रुपये है। इसे मौके पर आवेदक द्वारा जमा करनी है।
विज्ञापन

00

यह है प्रक्रिया
-आरटीओ (प्रशासन) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस बनाने के बाद स्थाई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया जाता है। स्थाई डीएल के लिए लर्निंग लाइसेंस बनने के एक महीने बाद और छह महीने से पहले आवेदन करना होता है। इस दौरान आवेदक को संबंधित आरटीओ कार्यालय आकर स्थाई डीएल की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें