फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दो टीके लगवाएं तभी हज पर जा पाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। हजयात्रा 2021 पर जाने के लिए आजमीनों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवानी पड़ेंगी। दो टीके लगवाने पर ही वह हजयात्रा पर जा सकेंगे। इसके लिए सऊदी हुकूमत ने एडवाजरी जारी की है। हजयात्रा जून में शुरू होनी है। यूपी से सिर्फ 6300 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बीच हजयात्रा 2021 के लिए सात नवंबर 2020 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। आवेदन की अंतिम तिथि दस दिसंबर 2020 तय की गई थी, लेकिन आवेदकों की संख्या कम होने पर इसे बढ़ाकर जनवरी तक कर दिया गया था। जून में हजयात्रा शुरू होनी है। इस बार आवेदकों की संख्या कम होने पर लॉटरी की संभावना नहीं है। हालांकि अभी तक सऊदी हुकूमत की ओर से कोटे का निर्धारण भी नहीं किया गया है। वहीं सऊदी हुकूमत ने एडवाजरी जारी कर कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवानी अनिवार्य कर दी है। हज ट्रेनर हाजी मुख्तार असलम ने बताया कि हजयात्रा पर जाने के लिए कोरोना के दोनों टीके लगवाने जरूरी हैं। बिना इसके आजमीन हजयात्रा पर नहीं जा सकेंगे। यूपी से हजयात्रा के लिए करीब 6300 आवेदन किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें