फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भाकियू टिकैत के महासचिव हसीब ने पीएम पर की अभद्र टिप्पणी, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद देने लगे सफाई

Fri, 04 Aug 2023 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

सोशल मीडिया में पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज की गई। एसएसपी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
किसान नेता के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाकियू टिकैत के महासचिव हसीब अहमद का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभ्रद टिप्पणी करते एक वीडियो वायरल हुआ। किसानों की सभा को संबोधित करने के दौरान उन्होंने अभ्रद टिप्पणी की। इस मामले में भाजपा नेता फसाहत अली खां शानू की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं हसीब अहमद ने भी माफी मांगी ली है।
विज्ञापन


बुधवार देर रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसमें हसीब अहमद कह रहे हैं कि हम सरकारें बनाते हैं और बिगाड़ते हैं। इसके बाद उन्होंने पीएम पर अभद्र टिप्पणी की। वीडियो एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। वीडियो को लेकर रामपुर के भाजपा नेता शानू ने सिविल लाइन थाने में देर रात हसीब अहमद पर रिपोर्ट दर्ज कराई।

शानू ने कहा कि हसीब अहमद ने प्रधानमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। वीडियो वायरल होने के बाद हसीब अहमद ने क्षमा मांग ली है। सिविल लाइन कोतवाल शरद पंवार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर वीडियो की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें