फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रैलियां निकालकर दिया देशभक्ति का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के स्कूल कॉलेज में गणतंत्र दिवस की 77 वीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाया गया। स्कूल कॉलेजों में इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नगर में रैलियां निकाल कर उसमें शामिल महापुरुषों की झांकियां से दिया देशभक्ति का संदेश।
विज्ञापन

नगर के काशीपुर चुंगी स्थित शिव सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगे लिए हुए और डीजे पर देशभक्ति के गानों के साथ नारेबाजी करते हुए नगर में तिरंगा रैली निकाली। रैली नगर के मोहल्ला छहराया, बड़ा बाजार, कोतवाली, बुद्ध बाजार, बाजार गंज, तिकोनिया से होकर गुजरी। रैली में क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई महाराणा प्रताप सिंह, सुभाष चंद्र बोस आदि की झांकियां रैली में चल रही थी। रास्ते में लोगों ने महापुरुषों के आकर्षक झांकियों पर पुष्प वर्षा कर अपनी देशभक्ति का संदेश भी दिया। इनके माध्यम से छात्र-छात्राओं ने महापुरुषों से प्रेरणा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में तहसीलदार प्रवीण कुमार, प्रबंधक रामवीर सिंह एडवोकेट, प्रधानाचार्य रजनीश प्रताप सिंह स्वाति राजपूत, मुकेश कुमार, रिजवाना आदि मौजूद रहे। भगबंत सिंह महाविद्यालय कुआंखेड़ा खालसा और बीएस इंस्टीट्यूट आफ प्रोफेशनल स्टडीज में ध्वजारोहण पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ बलराम सिंह ने किया। गांधी स्मारक इंटर कॉलेज सुरजननगर में ध्वजारोहण प्रबंधक रजनीश प्रताप सिंह एडवोकेट ने किया। अपर्णा औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र पर ध्वजारोहण अनिरुद्ध चौहान ने किया। सनातन धर्म हिंदू इंटर कॉलेज में प्रबंधक उमेश चंद्र अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती विद्या मंदिर उत्तर माध्यमिक विद्यालय में अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें